Sunday, April 28, 2024
Home Feelings अनाथ आश्रम से बच्चा गोद लेने के लिए क्या करें?

अनाथ आश्रम से बच्चा गोद लेने के लिए क्या करें?

by Rajeev Kumar
0 comment
अनाथ आश्रम से बच्चा गोद लेने के लिए क्या करें
Spread the love

मित्रों किसी की भी जिंदगी में बच्चे का होना किसी वरदान से कम नहीं होता। ऐसे बहुत से लोग होते है जो बच्चों की चाहत रखते हैं लेकिन विभिन्न कारणों से उन्हें बच्चा नहीं हो पाता है। जिन लोगों को बच्चे नहीं होते हैं वह बच्चा गोद लेने के बारे में सोचते हैं। दूसरी ओर इस बात से कोई भी अनजान नहीं है कि आजकल समाज में बच्चों की तस्करी चल रही है।

ऐसे में यदि आप बच्चा गोद लेना चाहते हैं तो सबसे सुरक्षित रास्ता अनाथ आश्रम का ही होता है। तो आइए आज के इस लेख में हम आपको यह बताते हैं कि आप किस प्रकार अनाथ आश्रम से बच्चा गोद ले सकते हैं।

अनाथ आश्रम से बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया (Process of adopting a child from an orphanage)

यदि आप वास्तव में एक बच्चा गोद लेने की सोच रहे है और आप अनाथ आश्रम से बच्चा गोद लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कुछ कार्य या फिर चरण पूरे करने होंगे। इस प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही आप अनाथ आश्रम से बच्चा गोद ले सकते हैं। 

सबसे पहले यह जान लेना जरूरी है कि अनाथ आश्रम से बच्चा गोद लेने में कम से कम से आठ से 10 माह का समय लग जाता है। कई बार आपको इससे अधिक समय भी लग सकता है।

• अनाथ आश्रम से बच्चा गोद लेने के लिए सेंट्रल अडाप्शन रिसोर्स अथॉरिटी (कारा) की वेबसाइट cara.nic.in रजिस्ट्रेशन करने पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 

• यह अनाथ आश्रम से बच्चा गोद लेने की ओर आपका पहला कदम होगा। 

• जब आप यह रजिस्ट्रेशन कर देते हैं तो एक मेरिट लिस्ट बनती हैं और ऐसे जोड़ें को बच्चा दे दिया जाता है जो उनमें से  किसी बच्चे में दिलचस्पी रखते हैं।

बच्चे को गोद लेने के लिए जरूरी दस्तावेज

यदि आप एक बच्चा गोद लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

• दंपत्ति में से किसी के भी पास पैन कार्ड होना अनिवार्य हैं।

ईमेल आईडी भी होनी चाहिए।

• फोटोग्राफ की जरूरत भी पड़ती है।

मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है।

विवाह का प्रमाण पत्र यदि आपकी अब तक शादी नहीं हुई है तो कोई बात नहीं।

• आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी आप इसकी जगह आयकर रिटर्न भी लगा सकते हैं।

तलाकशुदा व्यक्ति की स्थिति में तलाक प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

• विधवा की स्थिति में विधवा प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

• यदि आपको कोई जान लेवा रोग है या फिर कोई संक्रमण वाला रोग है तो आपको इसका सर्टिफिकेट भी लगाना होगा।

बच्चा मिलेगा लीगल प्रोसेस के बाद (The child will be received after legal process)

 अनाथ आश्रम से बच्चा मिलना आसान नहीं होगा इसके लिए आपको एक लीगल प्रोसेस से भी गुजरना होगा। जब किसी संस्था में बच्चा आता है और वह मान्यता प्राप्त हो तो वह ऊपर दी गई वेबसाइट पर इसके बारे में जानकारी दे देते हैं। इसके बाद अनाथ आश्रम या फिर संस्था ऐसे दंपत्तियों से संपर्क करती है जिन्होंने बच्चा गोद लेने के लिए वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया हुआ है।

पहले दंपत्ति को बच्चे से मिलवाया नहीं जाता है बल्कि उनकी फोटो ही उन्हें भेजी जाती है। यदि वह बच्चा उन्हें पसंद आता है तो इसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाती है। कारा की टीम सभी तथ्यों की खुद से पुष्टि करती है। यदि उनके द्वारा सभी तथ्य सही पाए जाते हैं तो फिर गोद लेने की प्रक्रिया कोर्ट तक पहुंच जाती है। इतना ही नहीं पुलिस विभाग से भी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी किया जाता है यदि यह सभी तथ्य सही पाए जाते हैं तो अनाथ आश्रम बच्चा दंपति को सौंप देता है।

लीगल प्रोसेस का एक कारण लोगों द्वारा की जा रही नवजात शिशु की तस्करी है आजकल बच्चा चोरी के मामले भी बहुत अधिक बढ़ गए हैं यही कारण है कि सही तरीके से दंपती और बच्चे दोनों की जान पहचान कर देने के बाद ही बच्चा को दिया जाता है।

बच्चा गोद लेने के लिए आयु सीमा (Age limit for child adoption)

मित्रों सभी दंपतियों को बच्चा गोद नहीं दिया जा सकता है। बच्चा गोद लेने के लिए भी एक आयु सीमा निर्धारित की गई है। आइए नीचे हम इस आयु सीमा के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

• यदि आप कोई ऐसा बच्चा गोद लेना चाह रहे हैं जिनकी आयु 4 वर्ष या फिर उस काम हो तो अपने से एक दंपत्ति को 45 वर्ष का होना जरूरी है। 

• यदि एक जोड़े में पति और पत्नी दोनों की उम्र को मिलाकर वह 90 वर्ष के हो रही है तो ऐसी दंपतियों को बच्चा गोद नहीं दिया जाता है। 

• यदि आप कोई ऐसा बच्चा गोद लेना चाहते हैं जिसकी उम्र 4 वर्ष से 8 वर्ष के बीच में हो तो आपको 90 से 100 वर्ष का होना चाहिए। 

• यदि किसी दंपति के पहले से ही चार या फिर उससे अधिक बच्चे हैं तो ऐसे दंपति बच्चा गोद नहीं ले सकते है।

निष्कर्ष (Conclusion)

यदि आप सभी को हमारा लिखा गया यह लेख जानकारी से परिपूर्ण लगा और आपको आपके सभी प्रश्नों के उत्तर मिल गए हैं तो कृपया हमें कमेंट सेक्शन में अपना फीडबैक अवश्य दें। साथ ही इस लेख से संबंधित किसी भी प्रकार की सलाह के बारे में भी आप हमे कॉमेंट सेक्शन में बता सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.