ड्राई फ्रूट खाना शरीर के लिए काफी ज्यादा अच्छा माना गया है। ड्राई फ्रूट कई प्रकार के होते हैं। इनमें से कुछ बहुत ज्यादा ठंडे होते हैं तो कुछ बहुत ज्यादा गर्म होते हैं। लेकिन सभी ड्राई फ्रूट्स को खाने का अपना अलग ही महत्व होता है। आज के इस लेख में हम आपको मखाने खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।
मखाने खाने से होने वाले लाभ

लेख की शुरुआत में हम यह जानेंगे कि मखाने खाने के फायदे क्या होते हैं और यह किस प्रकार से आपके शरीर के लिए आवश्यक है और किस तरह से यह आपके शरीर को फायदा पहुंचा सकते हैं। साथ ही हम आपको इन्हें खाने के तरीके के बारे में भी बताएंगे।
एक नज़र में आप यह भी पढ़ सकते है : आलू बुखारा खाने से खत्म होने वाली बीमारियां
- हृदय के स्वास्थ्य के लिए: खाने में स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर मखानों को हृदय के स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है। क्योंकि मखानों में मैग्नीशियम और पोटेशियम दोनों पाए जाते हैं। यह दोनों ही तत्व ऐसे होते हैं जो कि आपके ब्लड प्रेशर को कम करते हैं और आपको दिल से संबंधित कई बीमारी से बचाए रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। यही कारण है कि हृदय के रोगियों को भी मखाने खाने की सलाह दी जाती है।
- फाइबर से भरपूर होते हैं: मखानों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में यदि आप मखानों का सेवन करते हैं तो यह आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। फाइबर की मदद से आपका पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता है।
- प्रोटीन का अच्छा स्रोत है: मखानों को प्रोटीन का एक काफी ज्यादा अच्छा स्रोत माना जाता है। प्रोटीन की मदद से आपकी मांसपेशियों की मरम्मत होती है और मांसपेशियां मजबूत बनती है, मांसपेशियों का निर्माण भी होता है। मानव शरीर को प्रोटीन की काफी ज्यादा आवश्यकता होती है क्योंकि यह व्यक्ति की मांसपेशियों की मरम्मत करता है और व्यक्ति की मांसपेशियों की मजबूती का कार्य करता है, इसके अलावा भी मानव शरीर के लिए प्रोटीन काफी ज्यादा आवश्यक है।
- वजन कम करने में मदद करें: मखाने की मदद से आपका वजन भी कम हो सकता है जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि मखाने में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होता है तो उसे भूख कम लगती है। भूख कम लगने के कारण उसका वजन सामान्य रूप से कम होना शुरू हो जाता है यही कारण है कि व्यक्ति को वजन कम करने के लिए मखाने खाने की सलाह दी जाती है। इसलिए मोटापे से परेशान लोगों को अपनी डाइट में मखाने का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
- मिनरल्स और विटामिन की पूर्ति करें: व्यक्ति के शरीर को सुचारू रूप से कार्य करने के लिए मिनरल और विटामिन की काफी ज्यादा आवश्यकता होती है। यही कारण है कि व्यक्ति को विटामिन और मिनरल्स की पूर्ति के लिए मखाने का सेवन करने की सलाह दी जाती है। मखानों में फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं। यह तीनों ही तत्व ऐसे होते हैं जो आपके शरीर के लिए काफी ज्यादा आवश्यक माने जाते हैं। यही कारण है कि व्यक्ति के लिए मखाने का सेवन करना हमेशा फायदेमंद साबित होता है।
- बालों के लिए फायदेमंद: आपके बालों के लिए भी मखानों को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि मखानों में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके अलावा ऊपर हम आपको यह भी बता चुके हैं कि मखानों में प्रोटीन की भी पर्याप्त मात्रा होती है और जब एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन साथ मिल जाते हैं तो यह आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। यह आपके बालों का झड़ना रोक सकते हैं साथ ही बालों के डैमेज होने का खतरा भी कम हो जाता है। मखानों का सेवन करने से आपके बालों की ग्रोथ भी अच्छी होने लगती है। यदि आप लंबे और मजबूत बाल चाह रहे हैं तो आपको रोज मखाने जरूर खाने चाहिए।
जानिए : काला गाजर खाने से क्या फायदे हैं?
मखाने खाने के नुकसान क्या है?

अब जब हम मखाने खाने के विभिन्न लाभ के बारे में जान चुके हैं तो नीचे हमारे लिए मखाने खाने के नुकसान के बारे में जानना आवश्यक है नीचे हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि मखाने खाने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
- अधिक कैलोरी होती है: क्योंकि मखाने में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यही कारण है कि यदि आप मखानों का सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन काफी ज्यादा बढ़ जाता है। मोटे लोगों के लिए मखाने को नुकसानदायक बताया गया है क्योंकि यह वजन बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि मोटे लोगों को मखानों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप वजन कम करने की राह पर है तो हम आपको यह सलाह देंगे कि आपको मखानों का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।
- पाचन तंत्र पर प्रभाव: मखाने का सेवन करने से पाचन तंत्र पर प्रभाव पड़ता है। यदि मखाने का सेवन जरूरत से ज्यादा मात्रा में कर लिया जाता है तो आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है क्योंकि ज्यादा मात्रा में फाइबर खाने से आपके पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है। यही कारण है कि पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए मखानों का सेवन सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए।
- एलर्जी की संभावना: कुछ व्यक्तियों को मखाना खाने से एलर्जी का सामना भी करना पड़ सकता है। मखाने का इस्तेमाल करने से व्यक्ति की त्वचा पर चक्कते होने की संभावना भी बनी रहती है। लेकिन यह स्थिति तब उत्पन्न होती है जब मखाने का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा मात्रा में कर लिया जाते हैं। इसीलिए आपको सीमित मात्रा में मखाने का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
एक नज़र में आप यह भी पढ़ सकते है : सुबह खाली पेट मौसमी खाने से क्या होता है
आशा करते हैं कि मखाने खाने के फायदे और नुकसान के बारे में हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख आपको पसंद आया होगा और अब आपको यह पता चल गया होगा कि आपको किन स्थितियों में मखानों का सेवन करना चाहिए और किन स्थिति में मखानों का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन यह लेख बहुत से स्रोतों से जानकारी इकट्ठा करने के बाद लिखा गया है इसीलिए इसे एक चिकित्सा लेख न माना जाए।