कुछ सब्जियों ऐसी होती है जिनका नाम सुनते ही बच्चे नाक मुंह बनाने लगते हैं। क्योंकि यह सब्जियां उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आती। लेकिन सभी सब्जियों को खाने के अपने फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको अरबी की सब्जी खाने के नुकसान के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। तो आइए इस लेख की शुरुआत करते हैं।
अरबी की सब्जी खाने से होने वाले नुकसान

वैसे तो अरबी की सब्जी में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो व्यक्ति के शरीर के लिए काफी ज्यादा आवश्यक भी होते हैं। लेकिन क्योंकि अरबी की तासीर की वजह से आपको अरबी से काफी ज्यादा साइड इफेक्ट हो सकते हैं तो आपके लिए उनके बारे में जान लेना काफी ज्यादा जरूरी है।
- किडनी में स्टोन का खतरा: अरबी की सब्जी खाने से किसी व्यक्ति की किडनी स्टोन का खतरा हो सकता है। क्योंकि अरबी में ऑक्जेलिक एसिड पाया जाता है जो की किडनी के स्टोन को पैदा करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में आपको यह सलाह दी जाती है कि आपको अरबी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए और यदि आप पहले से ही किडनी के स्टोन से जूझ रहे हैं तो आप को अरबी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह आपकी समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है।
- गर्भावस्था के दौरान न लें: गर्भावस्था के दौरान भी अरबी का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि गर्भवती महिलाएं अरबी का इस्तेमाल करती हैं तो उन्हें काफी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जो की गैस और एसिडिटी की समस्याओं को जन्म देते हैं। और गर्भावस्था के दौरान गैस और एसिडिटी की समस्या होना काफी ज्यादा दिक्कत उत्पन्न करती है।
एक नज़र में आप यह भी पढ़ सकते है : आलू बुखारा खाने से खत्म होने वाली बीमारियां
अरबी का इस्तेमाल करने से क्या नुकसान होता है?

अलग-अलग लोग अलग-अलग सब्जियों को अलग-अलग नाम से जानते हैं। जैसे अरबी को बहुत से लोग घुइयां कहते हैं। अब इस सब्जी को कोई कुछ भी कहता हो लेकिन इसके दुष्प्रभाव सभी के लिए एक से रहते हैं। जिनमें से कुछ के बारे में हम आपको ऊपर बता चुके हैं और कुछ के बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं।
- ब्लड शुगर कम होना: अरबी को इस्तेमाल करने से किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर भी कम हो सकता है इसी कारण से यह सलाह दी जाती है कि यदि आप अपने ब्लड शुगर को मेंटेन रखना चाहते हैं तो आपको अरबी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दरअसल अरबी में काफी ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जो कि कुछ लोगों का ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए जाना जाता है। हालांकि यह सभी मामलों में देखने को नहीं मिलता है और सभी व्यक्ति को ऐसा नहीं होता है। लेकिन कुछ मामलों में आपको यह देखने को मिल सकता है।
- पेट फूलना और गैस जैसी समस्याएं: यह एक ऐसी सब्जी होती है जो कि आपका पेट फुला सकती है और आपको गैस जैसी समस्या उत्पन्न कर सकती है। ब्लोटिंग की समस्या भी इस सब्जी से होने वाला आम साइड इफेक्ट है। क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट और फाइबर दोनों ही पाए जाते हैं। जो की गैस और पेट फूलने की समस्या को जन्म देने के लिए जाने जाते हैं। खासतौर से यह ऐसे व्यक्ति में होता है जिनका मेटाबॉलिज्म सही नहीं रहता है यही कारण है कि आपको अरबी का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है।
- अर्थराइटिस में न लें: यदि आप अर्थराइटिस की समस्या से जूझ रहे है तो हम आपको यह सलाह देना चाहेंगे कि आपको अरबी का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। दरअसल अर्थराइटिस के दौरान अरबी खाने से आपको ज्यादा गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि अरबी में प्रोटीन और कैल्शियम ऑक्सलेट दोनों पाए जाते हैं जो की अर्थराइटिस के लिए अच्छे नहीं होते हैं। यही कारण है कि आपको अरबी से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
जानिए : काला गाजर खाने से क्या फायदे हैं?
अरबी से होने वाले साइड इफेक्ट क्या है?

अब तक के इस लेख में हम अरबी से होने वाले बहुत से साइड इफेक्ट्स के बारे में जान चुके हैं। इसी क्रम को जारी रखते हुए हम नीचे आपको अरबी से होने वाले कुछ और साइड इफेक्ट के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।
एक नज़र में आप यह भी पढ़ सकते है : सुबह खाली पेट मौसमी खाने से क्या होता है
- मोटापा बढ़ा सकती है: अरबी में काफी ज्यादा मात्रा में स्टार्च मौजूद होता है जो कि आपका मोटापा बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसीलिए यदि आप पहले से ही काफी ज्यादा मोटे हैं या फिर वजन कम करना चाह रहे हैं तो हम आपको यह सलाह देंगे कि आपको अरबी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि यह आपकी समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकती हैं।
- गले में चुभन और खुजली: अरबी का इस्तेमाल करने से आपको गले में चुभन का एहसास हो सकता है या फिर गले में बहुत ज्यादा खुजली हो सकती है। दरअसल अरबी में कैल्शियम ऑक्सलेट पाए जाते हैं जो कि आपको खुजली और चुभन पैदा करने के लिए जाने जाते हैं। उसी की वजह से आपको अरबी का इस्तेमाल करने के बाद गले में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। दरअसल इसमें मौजूद क्रिस्टल आपके गले में झनझनाहट और झुनझुनी भी पैदा कर सकते हैं।
- एलर्जी होने की संभावना: कुछ व्यक्तियों में इस्तेमाल करने से एलर्जी के लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं। कुछ व्यक्ति को इससे एलर्जी भी हो सकती है। अरबी को इस्तेमाल करने से कुछ व्यक्तियों को अपने शरीर में खुजली और जलन का एहसास हो सकता है। इसके अलावा कुछ व्यक्ति को अपनी स्किन पर रैशेज और चक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्किन का लाल होना भी अरबी से होने वाला आम साइड इफेक्ट है।
अरबी को काफी ज्यादा पौष्टिक सब्जी माना गया है तो कुछ लोग इसे इसकी तासीर की वजह से खाना पसंद नहीं करते हैं। इस लेख में हमने आपको अरबी खाने से होने वाले नुकसान के बारे में ही बताया है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि आपको सभी मामलों में यह साइड इफेक्ट देखने को मिलेंगे। लेकिन आपको किसी भी खाद्य पदार्थ का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए।