Home स्वास्थ्य चेहरे पर ज्यादा पिंपल होने पर क्या करना चाहिए?

चेहरे पर ज्यादा पिंपल होने पर क्या करना चाहिए?

by Rajeev Kumar
0 comment
चेहरे पर ज्यादा पिंपल होने पर क्या करना चाहिए

प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसका चेहरा साफ और स्वच्छ बना रहे। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत यह होती है कि व्यक्ति के चेहरे पर पिंपल और मुंहासे हो जाते हैं। कई बार यह बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि चेहरे पर ज्यादा पिंपल होने पर आपको क्या करना चाहिए। 

चेहरे पर पिंपल्स होने के दौरान अपनाएं यह उपाय

चेहरे पर पिंपल्स होना एक बहुत ज्यादा अहम समस्या में गिना जाता है। क्योंकि जब चेहरे पर पिंपल्स होते हैं तो यह फैलने लगते हैं जिससे कि व्यक्ति का चेहरा बहुत ज्यादा खराब दिखने लगता है। यदि आप इसी प्रकार की समस्या को लेकर काफी ज्यादा चिंता में है तो नीचे हम आपको बताएंगे कि चेहरे पर पिंपल्स होने के दौरान आपको क्या करना चाहिए। 

स्किन की देखभाल करें: यदि आपको पिंपल्स होने की समस्या हो रही है तो सबसे ज्यादा आवश्यक यह है कि आप अपनी स्किन के अच्छे से देखभाल करना शुरू करें। नीचे हम आपको बताएंगे कि आप अपनी स्किन की देखभाल कैसे कर सकते हैं।

  • त्वचा की सफाई करें: सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप नियमित रूप से अपनी त्वचा की सफाई करें  आपको रोजाना दिन में दो बार सुबह और रात को माइल्ड क्लींजर का उपयोग करना है। आपको माइल्ड क्लींजर अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ देना है और फिर थोड़ी देर बाद अपने चेहरे को गर्म पानी से धोना है। 
  • टोनर इस्तेमाल करें: टोनर से भी आपकी त्वचा साफ रह सकती है क्योंकि यह आपकी त्वचा में पीएच लेवल को मेंटेन रखने में मदद करता है। इसीलिए आपको नियमित रूप से टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको टोनर अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ देना चाहिए।
  • मॉइश्चराइजर यूज करें: आपको अपनी त्वचा पर हमेशा ही लाइटवेट मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। लाइट वेट मॉइश्चराइजर आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकता है। क्योंकि जब आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहती है तो वह चमकदार बनी रहती है और आपके चेहरे पर से पिंपल्स भी हटने शुरू हो जाते हैं। यही कारण है कि मॉइश्चराइजर की मदद से आपको अपने चेहरे को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी जाती है।

ध्यान दे : लो बीपी में कौन सा नमक खाना चाहिए?

चेहरे पर पिंपल्स कैसे खत्म करें?

लड़का हो या लड़की सभी को यह रहता है कि आखिर वह अपने चेहरे पर हो रहे पिंपल्स का अंत किस प्रकार से करें। ऊपर हम आपके चेहरे के पिंपल्स को खत्म करने के कुछ तरीकों के बारे में बता चुके हैं। नीचे हम आपको कुछ और ऐसे ही तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

 तनाव कम करें: आपको शायद यह जानकर हैरानी होगी कि अत्यधिक तनाव की वजह से आपको बहुत ज्यादा पिंपल्स का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए यदि आपको पिंपल्स हो रहे हैं तो आपको यह सलाह दी जाती है कि आपको तनाव लेना कम करना चाहिए। तनाव को कम करने के बहुत से तरीके हो सकते हैं जैसे कि यदि आप चाहे तो योगा कर सकते हैं, मेडिटेशन कर सकते हैं इसके अलावा और बहुत दवाइयां आती है जो कि तनाव को कम करने में आपकी मदद करती हैं। 

 मेकअप कम लगाएं: शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जिस मेकअप का इस्तेमाल आप सुंदर दिखने के लिए करते हैं वह आपको पल भर की सुंदरता और बहुत लंबे समय की बदसूरती दे सकता है। जी हां मेकअप लगाने से पिंपल्स भी हो जाते हैं। आप जितनी ज्यादा कम मेकअप का इस्तेमाल करते हैं आपके चेहरे पर उतना ही ज्यादा तेल का जमाव कम होता है जिससे कि आप बहुत ज्यादा बदसूरत नहीं दिखते हैं और आपके चेहरे पर ज्यादा पिंपल्स नहीं होते हैं। कई मामलों में यह देखा गया है कि चेहरे पर तेल जम जाने की वजह से आपको पिंपल्स का सामना करना पड़ता है।

नोट : बीपी लो में कौन से फल खाने चाहिए?

बहुत ज्यादा पिंपल्स होने पर यह तरीका अपनाएं 

चेहरे पर पिंपल्स होने की समस्या कोई नहीं नहीं है चेहरे पर बहुत ज्यादा पिंपल्स हो जाते हैं जिसके लिए लोग महंगे से महंगे फेस वॉश का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यहां पर हम आपको कुछ ऐसे सामान के तरीके बता रहे हैं जिनसे आप चेहरे के पिंपल्स को ठीक कर सकते हैं। ऊपर हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बता चुके हैं नीचे कुछ और तरीके बताएंगे।

चेहरे पर बार-बार हाथ न लगाएं: कई लोगों में यह देखा गया है कि उन्हें अपने चेहरे पर बार-बार हाथ लगाने की आदत होती है जो की बहुत ज्यादा गलत होता है। इसीलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि यदि आप पिंपल से बचे रहना चाहते हैं तो आपको अपने चेहरे पर बार-बार अपने हाथों को नहीं लगाना चाहिए। अक्सर व्यक्ति बाहर से आकर चेहरे पर एकदम से हाथ लगा लेते हैं और उसके हाथ गंदे होते हैं। ऐसा करने से उसके चेहरे पर तेल जमना शुरू हो जाता है जो की पिंपल्स को आसानी से जन्म दे सकता है। 

 पर्याप्त मात्रा में लिक्विड डाइट लें: पिंपल्स को दूर करने के लिए यह सलाह दी जाती है कि आपको अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने की आवश्यकता होती हैं। यही कारण है कि आपको पर्याप्त मात्रा में लिक्विड डाइट लेने की सलाह दी जाती है। आपको ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए और यदि आप जूस का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको और भी फायदे देखने को मिल सकते हैं। यदि आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहती है तो आपको पिंपल्स की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। त्वचा का हाइड्रेटेड रहना बहुत ज्यादा जरूरी है।

एक नज़र में आप यह भी पढ़ सकते है : बीपी लो क्यों होता है?

आशा करते हैं कि इस लेख के माध्यम से आपको यह पता चल गया होगा कि चेहरे पर ज्यादा पिंपल होने पर आपको क्या करना चाहिए और किस प्रकार से आप इन पिंपल्स को मात दे सकते हैं और एक स्वच्छ त्वचा का सकते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि आपको यह पता हो कि आपको पिंपल्स की वजह से हो रहे हैं। क्योंकि आपको किसी भी दवा या फिर क्रीम का इस्तेमाल अपने चेहरे पर बिना डॉक्टर से परामर्श किए नहीं करना चाहिए।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.