Saturday, April 27, 2024
Home Entertainment अकबर के दो सवाल बीरबल का एक जवाब

अकबर के दो सवाल बीरबल का एक जवाब

by Ajay Sheokand
0 comment
बीरबल-की-चतुराई-के-किस्से
Spread the love

बात जब मुगल साम्राज्य और बुद्धिमान लोगों की हो रही हो तो ऐसे में अकबर और बीरबल का नाम ना लिया जाए यह तो संभव ही नहीं है। बीरबल अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक थे। 

लोग उनकी बुद्धिमत्ता के कायल हुआ करते थे। वह अकबर की बड़ी से बड़ी समस्या भी अपनी राय देकर हल कर दिया करते थे। आप सभी ने भी बचपन में अकबर और बीरबल का पाठ अपनी किताबों में अवश्य पढ़ा होगा और आप सब उनके चुटकुले सुनकर भी बहुत हंसे होंगे। 

आज के इस लेख में भी हम आपको कुछ ऐसे सवाल बताने जा रहे हैं जिन्हें अकबर ने बीरबल से पूछा था और बीरबल ने उन दोनों सवालों का एक ही उत्तर देकर अकबर को संतुष्ट कर दिया था। 

अकबर बीरबल के प्रसिद्ध प्रश्न उत्तर

1. अकबर बीरबल के प्रश्न उत्तर

एक बार की बात है अकबर ने बीरबल से बगीचे में टहलते हुए दो सवाल एक साथ पूछे वह सवाल कुछ इस प्रकार थे:

कि घर कैसे बर्बाद हुआ? और बैल घायल कैसे हुआ?

बीरबल ने ज्यादा देर न लगाते हुए अकबर को एक शब्द में इसका उत्तर दे दिया। 

बीरबल ने कहा कि इन सवालों का जवाब जुआ है।

उन्होंने अपने उत्तर का तर्क देते हुए कहा कि घर इसलिए बर्बाद हुआ क्योंकि व्यक्ति जुआ खेलता था और वह लुट गया।

और बैल इसलिए घायल हो गया क्योंकि उसके कंधे से जुआ नहीं हटाया गया था।

यह सब सुनकर अकबर ने बीरबल को कहा कि उन्हें गर्व है कि वह उनके नवरत्नों में से एक है। 

2. अकबर बीरबल के प्रश्न उत्तर

एक बार अकबर के दरबार में उनकी प्रजा का एक व्यक्ति यह समस्या लेकर आया कि वह बीमार पड़ गया लेकिन उसे इसका कारण नहीं पता। वहीं दूसरी ओर अकबर की पत्नी बहुत दिन से उन्हें यह कह रही थी कि साग बनाने की पूरी विधि को अपनाने के बाद भी उनके साथ अच्छा क्यों नहीं बना। 

बस फिर क्या था बादशाह अकबर ने यह दोनों सवाल एक साथ बीरबल के सामने रख दिए कि बीरबल साग अच्छा क्यों नहीं बना और वह आदमी बीमार कैसे पड़ा। 

बीरबल ने हमेशा की तरह अपनी हाजिरजवाबी का परिचय देते हुए कहा कि सोया नहीं था। उन्होंने अपने उत्तर का तर्क देते हुए कहा कि साग इसलिए अच्छा नहीं बन पाया क्योंकि महारानी में उसने सोया (खाने की एक हरी सब्जी) नहीं डाला था और वह आदमी बीमार इसलिए पड़ गया क्योंकि वह सोया नहीं था और उसकी नींद पूरी नहीं हुई थी। 

बीरबल की हाजिर जवाबी से प्रसन्न होकर सभी बीरबल की वाहवाही करने लगे।

3. अकबर बीरबल के प्रश्न उत्तर

एक बार अकबर ने महल के चारों ओर दीवार करवाने का हुकुम दिया लेकिन कुछ दिन बाद उसने दीवार के बारे में पूछा तो उसे पता चला कि दीवार अब तक बनकर तैयार नहीं हुई। उन्हीं दिनों में दरबार में एक बड़े व्यापारी के घर धन चोरी होने का मामला भी चल रहा था।

इस सबसे परेशान होगा अकबर ने हमेशा की तरह ही बीरबल के सामने दो सवाल एक साथ रख दिए कि

धन के चोरी होने का कारण क्या है? और वह दीवार अब तक बनकर तैयार क्यों नहीं हुई?

बीरबल ने कुछ समय लगाकर उत्तर दिया कि हुजूर राज नहीं था

जब उनसे अपने उत्तर को सबको समझाने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि दीवार इसलिए बनकर तैयार नहीं हो पायो क्योंकि राज अर्थात राज मिस्त्री (जो दीवार और मकान आदि बनाने का कार्य करता है) नहीं था। 

और व्यापारी के घर में चोरी इसलिए हुई क्योंकि वहां पर राज अर्थात किसी से कुछ भी छुपा कर नहीं रखा गया था। सभी को तिजोरी और खजाने के बारे में संपूर्ण जानकारी थी इसीलिए वहां पर चोरी हो गई। 

इस प्रकार बीरबल को अपनी समस्या सुलझाते देख अकबर उनसे बहुत प्रसन्न हो गए और उन्होंने उसे बहुत से तोहफे दिए।

इसी प्रकार बीरबल अपनी बहुत बड़ी-बड़ी बातें मात्र हंसी ठिठोली में कह दिया करते थे और उनकी इसी बुद्धिमत्ता के कारण अकबर ने उन्हें अपने नवरत्नों में से एक रत्न में की उपाधि दी थी। 

आप सभी ने अपने स्कूल के समय में अकबर बीरबल की आधी धूप आधी छाया वाली कहानी तो अवश्य पढ़ी होगी। जिसमें बीरबल अपनी बुद्धि के बल से अकबर की बहुत बड़ी समस्या को हल कर देता है। 

निष्कर्ष

हम आशा करते हैं कि आपको अकबर बीरबल के मजेदार सवालों पर लिखा गया यह लेख अवश्य पसंद आया होगा। अकबर बीरबल की कहानियों से हंसी मजाक में ही सही लेकिन बहुत सी सीख ली जा सकती है इसीलिए ऐसे लेख बच्चों के लिए बहुत मददगार साबित होते हैं। यदि आप इसी प्रकार के और लेख पढ़ना चाहते हैं तो कृपया हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.