रविवार, मई 12, 2024
Home Feelings अपने हुनर को पहचानना सीखें

अपने हुनर को पहचानना सीखें

by Ajay Sheokand
0 comment
अपने-हुनर-को-पहचानना
Spread the love

मित्रों प्रत्येक व्यक्ति के भीतर बहुत से हुनर मौजूद होते हैं। लेकिन वह उन्हें नहीं पहचान पाता क्योंकि उसके अंदर नकारात्मकता होती है और वह आत्मविश्वास से बिल्कुल गिरा हुआ होता है। लेकिन एक व्यक्ति के लिए सबसे दुख वाली बात यही है कि वह अपने हुनर को नहीं पहचान पाता।

क्योंकि अपने हुनर के माध्यम से वह व्यक्ति प्रगति की राह चढ़ सकता है। ऐसे में कुछ तरीके हैं जिनके माध्यम से व्यक्ति अपने हुनर को पहचान सकता है। आइए आज के इस लेख में हम आपको सिखाते हैं कि कैसे आप अपने भीतर के हुनर को पहचान सकते हैं। 

इन तरीकों से व्यक्ति अपने हुनर को पहचान सकता है – (In These Aays A Person Can Recognize His Talent)

किसी भी व्यक्ति के लिए यह आसान नहीं होता कि वह अपने अंदर छुपे हुए हुनर को पहचाने। क्योंकि वह अपनी जिंदगी को अच्छे से चलाने के चक्कर में यह भूल ही जाता है कि उसके अंदर बहुत से हुनर है इसीलिए वह उन्हें खोजना भी नहीं चाहता।

  • यदि आपके तमाम प्रयासों के बाद भी अपने हुनर को नहीं पहचान पा रहे हैं तो आप एक पेशेवर व्यक्ति से सहायता ले सकते हैं। यहां पर यह ध्यान देने योग्य बात है कि पेशेवर व्यक्ति आपको किसी भी प्रकार की दवा नहीं देगा न ही वह आपको इंजेक्शन लगाएगा। वह मात्र आपके मन को एकाग्र करने का प्रयास करेगा।
    वह आपके मन को स्थिर कर देगा। वह आप में आत्मविश्वास भरेगा। जिससे कि आप स्वयं ही अपने हुनर को पहचानने की राह में अगला कदम बढ़ा लेंगे। 
  • दोस्तों ऐसा जरूरी नहीं है कि एक व्यक्ति के भीतर एक ही हुनर हो। एक व्यक्ति के भीतर एक से अधिक हुनर भी हो सकते हैं। इसीलिए यदि आप अपने हुनर को खोजने का प्रयास कर रहे हैं और आपको अपने हुनर एक-एक करके पता चल रहा है तो आप अपने हुनर की एक लिस्ट बना सकते हैं।
    यदि आप ऐसा अकेले करने में सक्षम नहीं है तो आप अपने माता-पिता से भी पूछ सकते हैं या फिर आप अपने किसी दोस्त, भाई, बहन से भी पूछ सकते हैं कि उनके हिसाब से आपके अंदर कौन सा हुनर है। 
  • दोस्तों जब आप अपने हुनर की एक लिस्ट बना लेंगे तो आपको बाद में इसे पढ़कर बहुत ही अच्छा महसूस होगा। साथ ही आपको यह भी एहसास होगा कि आप यह काम दूसरों से कहीं अधिक बेहतर कर सकते हैं। 
  • यदि आप वास्तव में यह जानना चाह रहे हैं कि आपके भीतर कौन सा टैलेंट छुपा हुआ है तो ऐसा करने के लिए आपको जरूरत है अपने खुद के अंदर झांक कर देखने की। मतलब कि अपने आप को अंदर तक टटोल कर देखें। यह देखे कि आप कौन सा काम बहुत अच्छे से कर लेते हैं।
    ऐसा कौन सा काम है जो आपके लिए बहुत आसान होता है। ऐसा कौन सा काम है जो आप बिना थके कर सकते हैं। ऐसा कौन सा काम है जिसे आप घंटे करते हैं और आपको वक्त का पता ही नहीं लगता।
    यदि आप ऐसे देखेंगे तो आपको जरूर अपना हुनर पता चल जाएगा। खुद को टटोलकर देखने के लिए सबसे जरूरी आत्मविश्वास और पॉजिटिविटी होती है। यदि आपके भीतर यह दोनों नहीं होंगे तो आप कभी भी खुद के अंदर झांककर नहीं देख पाएंगे। 
  • यदि आप वास्तव में अपनी हुनर को खोजने के लिए तत्पर हैं तो यह कोई ना ज्यादा मुश्किल कार्य नहीं होगा। लेकिन जहां हर चीज का एक सकारात्मक पहलू होता है वहां हर चीज का एक नकारात्मक पहलू भी होता है। इसी प्रकार मनुष्य के भीतर भी होता है जहां उसके अंदर बहुत से हुनर होते हैं तो उसके भीतर बहुत सी कमियां भी होती है।
    हुनर खोजने की तरफ आपका पहला कदम यही होना चाहिए कि आप अपने भीतर की कमियों को पहचाने और उन पर कार्य करें। जैसे कि बहुत से लोग प्रत्येक काम को सुनकर ही ना कर देते हैं। हो सकता है कि वह उस काम को करने की क्षमता रखते हैं लेकिन वह किसी डर से या फिर किसी निराशा या फिर मन में चल रहे किसी नकारात्मक भाव के कारण उस काम को करने से पहले ही मना कर देते हैं।
    ऐसे में यह उनकी एक कमी के ही रूप में ही गिना जाएगा। यदि आप वास्तव में अपना हुनर खोज रहे हैं तो सबसे पहले काम को करना शुरू करें। आपने सुना भी होगा कि आपको प्रत्येक कार्य को करने के लिए अपना 100% देना चाहिए उस कार्य में सफल होना या ना होना बाद की बात है। यदि आप ऐसा करते है तो हर हाल में आप अपना हुनर खोज ही लेंगे।

निष्कर्ष – (Conclusion)

हमारे द्वारा पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर लिखा गया यह लेख आपके सभी सवालों का जवाब दे पाने में सक्षम रहा होगा। ऐसी हमें आशा है यदि इस लेख से संबंधित कुछ भी सुझाव या फिर आप और कोई जानकारी चाहते हैं। तो कृपया हमें कमेंट सेक्शन के माध्यम से अवश्य बताएं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved. 

hi_INHindi