Saturday, May 11, 2024
Home Govt Scheme बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना क्या है जानिये इससे जुडी संपूर्ण जानकारी

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना क्या है जानिये इससे जुडी संपूर्ण जानकारी

by Ajay Sheokand
0 comment
Beti-bachao-beti-padhao-yojna-kya-hai-janiye sampoorn-jankari
Spread the love

भारत की सरकार महिलाओं की प्रगति को लेकर हमेशा से ही बहुत सतर्क और प्रयासरत रही है। इसीलिए वह समय समय पर ऐसी योजना लाती रहती है जिसका फायदा महिलाओं को होता है।

आज का यह लेख भी भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक बहुत ही उपयोगी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में होने वाला है। तो आइए शुरू करते है आज का यह लेख।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना क्या है? – (What is Beti Bachao Beti Padhao Scheme In Hindi)

आगे बढ़ने से पहले आइए सबसे पहले ये जानते है कि यह योजना क्या है? दरअसल यह योजना भारत सरकार द्वारा 22 जनवरी 2015 को शुरू की गई थी। इस योजना को नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था।

इस योजना की घोषणा हरियाणा के पानीपत में की गई थी। यहां पर यह बात जान लेना जरूरी है कि ग्रामीण विकास मंत्रालय इस योजना से नही जुड़ा है।

शुरूआत के एक वर्ष इस योजना में कुल 100 जिले थे। इसके बाद अगले साल इस योजना में 61 जिले और जोड़ दिए गए।

इसके आलावा आप यहाँ पर ladli behna yojana के बारे में आवश्यक जानकारी हासिल कर सकते है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्य – (Objectives of Beti Bachao Beti Padhao Scheme In Hindi)

इस योजना को बहुत से उद्देश्यों के साथ शुरू किया गया है। आइए इन सभी उद्देश्यों के बारे में जानते हैं।

  • सभी लड़कियों की शिक्षा सुनिश्चित करना।
  • शिक्षा के साथ ही अन्य बहुत से क्षेत्रों में भी बालिकाओं के योगदान को सुनिश्चित करना।
  • लड़कियों के अस्तित्व की रक्षा करना साथ ही उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना भी इस योजना का एक उद्देश्य है।
  • इस योजना का उद्देश्य लड़की और लड़कियों की लिंगानुपात की और ध्यान केंद्रित करना है। क्योंकि लड़कियों की हत्या भ्रूण में ही कर दी जाती है जिससे कि उनका अनुपात लड़कों के मुकाबले बहुत कम है।
  • बालिकाओं के साथ लिंग के आधार पर हो रहे भेदभाव को कम करना।
  • लोगों को महिलाओं की समाज में भूमिका के बारे में जागरूक करना इस योजना का उद्देश्य है। जिससे कि महिलाएं भी समाज के कल्याण में अपनी भूमिका निभा सकें।
  • लड़कियों को शोषण से बचाना भी इस योजना का उद्देश्य है।
  • बालिकाओं को उनके सही गलत के बारे में बताना भी इस योजना का उद्देश्य है।
  • लड़कियों को शिक्षा प्रदान कर उन्हें सामाजिक भेदभाव से बचाना भी इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।
  • लड़कियों को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाना।

इतना ही नहीं बल्कि आप यहाँ पर sukanya samriddhi yojana in hindi के बारे में विशेष प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते है समय रहते इस योजना का लाभ उठा सकते है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की पात्रता – (Eligibility for Beti Bachao Beti Padhao Scheme In Hindi)

किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ पात्रता को पूरा करना आवश्यक होता है।

  •  बालिका की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • यह योजना सिर्फ भारत में निवास कर रही बालिकाओं के लिए है।
  • बालिका का खाता सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खुला होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Atal pension yojana

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में शामिल किए गए नए तत्व कौन से है? – (What are the new elements included in Beti Bachao Beti Padhao scheme In Hindi)

वर्ष 2023 में केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना में कुछ और तत्व शामिल किए गए हैं। नीचे हम आपको इन्हीं तत्वों के बारे में बता रहे हैं।

  • बालिकाओं को कौशल प्रदान किया जाएगा।
  • मासिक धर्म से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
  • माध्यमिक शिक्षा में लड़कियों के ज्यादा से ज्यादा एडमिशन
  • बाल विवाह को खत्म करने के लिए कानून

इसके साथ साथ आपको यहाँ पर kalia yojana की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत टारगेट ग्रुप – (Target group under Beti Bachao Beti Padhao scheme In Hindi)

इस योजना के तहत कुछ ग्रुप को टारगेट किया गया है जो इस योजना के तहत लाभार्थी है।

  • प्राथमिक समूह में: नए शादीशुदा जोड़े और युवा, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चों की माताएं और माता पिता शामिल हैं 
  • माध्यमिक समूह में: चिकित्सक, किशोर, निजी अस्पताल, युवा, डायग्नोस्टिक सेंटर और नर्सिंग होम शामिल है
  • तृतीय ग्रुप में: स्वयंसेवी संगठन, मीडिया, अधिकारी, पंचायती राज संस्थान, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता, महिला स्वयं सहायता समूह, चिकित्सा संघ, उद्योग संघ, आम जनता शामिल हैं।

ध्यान दें: Chiranjeevi yojana

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में आवेदन करने का तरीका – (How to apply for Beti Bachao Beti Padhao Scheme In Hindi)

इस योजना में अप्लाई करने के तरीके के बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं।

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिला और बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आ जायेगा। यहां पर आपको Women Empowerment Scheme पर जाना है। 
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिस पर आपको बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का लिंक मिलेगा।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल कर आ जाएगा यहां पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आप इस योजना में आवेदन कर सकते है।

आप यहाँ पर दी गई इन् सभी सरकारी योजना के बारे में आवश्यक जानकारियां हासिल कर सकते है।

निष्कर्ष – (Conclusion)

हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। यदि आप चाहते हैं कि हम इसी प्रकार की और योजनाओं के बारे में जानकारी लेकर आएं तो आप हमें कमेंट सेक्शन के माध्यम से बता सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved. 

en_USEnglish