सोमवार, मई 13, 2024
Home Technology फॉर्मेटिंग फॉर्म क्या है? कंप्यूटर या लैपटॉप (Computer, Laptop) को फॉर्मेट करने का तरीका

फॉर्मेटिंग फॉर्म क्या है? कंप्यूटर या लैपटॉप (Computer, Laptop) को फॉर्मेट करने का तरीका

by Ajay Sheokand
0 comment
laptop-format-kaise-kare-janiye-tarike
Spread the love

टेक्नोलॉजी की दुनिया में ऐसा शायद कोई ही व्यक्ति होगा जिसके पास कंप्यूटर या लैपटॉप ना हो और जिस व्यक्ति के पास कंप्यूटर या लैपटॉप होगा वह अवश्य ही इसमें आने वाले वायरस से परेशान होगा।

कंप्यूटर या लैपटॉप में वायरस आ जाने के बहुत से कारण होते हैं और वायरस के आने के बाद कंप्यूटर और लैपटॉप धीरे कार्य करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में व्यक्ति के पास एक ही सहारा रहता है कि वह लैपटॉप को फॉर्मेट कर दे।

लेकिन सभी लोगों को इसका तरीका नहीं आता है। आइए हम आपको बताते हैं कि आप लैपटॉप को फॉर्मेट कैसे करें या फिर कंप्यूटर का फॉर्मेट कैसे करें। 

कंप्यूटर फॉर्मेट कैसे करे? – (How to Format Computer)

कंप्यूटर या लैपटॉप को फॉर्मेट करने के तरीके होते हैं। जो की बहुत ही आसान होते हैं। यहां पर हम आपको ऐसा करने के सभी तरीकों के बारे में बताएंगे। 

नॉन सिस्टम टाइप से फॉर्मेट करने का तरीका – (How to Format With Non System Type)

यदि आप चाह रहे हैं कि आप नॉन सिस्टम टाइप से अपना कंप्यूटर या फिर लैपटॉप फॉर्मेट करें तो आपको नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर को अपने एडमिनिस्ट्रेशन अकाउंट के साथ लॉगिन करना होगा।
  • स्टार्ट पर क्लिक करने के बाद सर्च बार में diskmgmt.msc सर्च कीजिए।
  • आप जिस ड्राइव को फॉर्मेट करना चाह रहे हैं उस पर जाकर राइट क्लिक कर दीजिए।
  • जैसे ही प्रॉम्पटेड प्रक्रिया पूरी हो जाए आपको हां पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको वॉल्यूम पैनल नाम टाइप करना होगा, यहां पर आप अपनी पसंद का कुछ भी भर सकते है।
  • अब आपको Perform a Quick Format Box पर क्लिक करना है जिससे कि फॉर्मेट के बाद आपका डाटा सुरक्षित रहेगा। और आपको फ्री स्पेस भी मिल जायेगा।
  • अब जैसे ही आप दो बार फॉर्मेट पर क्लिक करेंगे आपका लैपटॉप या कंप्यूटर कुछ ही मिनट के भीतर फॉर्मेट हो जाएगा

 लेकिन आपकी ड्राइव ज्यादा बड़ी है तो इसमें घंटे भी लगा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Keyboard Par Photo Kaise Lagaye

सिस्टम ड्राइव से कंप्यूटर या लैपटॉप फॉर्मेट करने का तरीका – (How to Format Computer or Laptop With System Drive)

नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो कर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को सिस्टम ड्राइव के तरीके से फॉर्मेट कर सकते हैं।

  • लैपटॉप या कंप्यूटर को ऑन करने के बाद सबसे पहले कंट्रोल पैनल पर जाइए। 
  • कंट्रोल पैनल के भीतर आपको सिस्टम एंड मेंटेनेंस पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद बैकअप एंड रीस्टोर के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब आपको लेफ्ट साइड दिखाई दे रहे ऑप्शन क्रिएटर सिस्टम डिस्क रिपेयर पर क्लिक करना है। 
  • सीधी या फिर डीवीडी को ड्राइव में डालने के बाद क्रिएट डिस्क पर क्लिक कर दीजिए। जिससे कि आपका डाटा सुरक्षित हो जायेगा।
  • अब आपको अपना कंप्यूटर या फिर लैपटॉप रिबूट करने की आवश्यकता है। रिबूट करने के बाद आप कोई भी key दबा दीजिए। 
  • सिस्टम रिकवरी ऑप्शन डायलॉग बॉक्स को खोलने के लिए आपको नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अपने कंप्यूटर की रिपेयर करने के लिए ऑपरेटिंग डिवाइस को सेलेक्ट कर क्लिक कर दीजिए।
  • विंडो इंस्टालेशन को सेलेक्ट कर दीजिए।
  • कमांड प्रॉम्पट में format c:/fs. NTFS लिखकर क्लिक कर दीजिए।
  • अगले चरण में आपको y टाइप करना है। अब आप एक घंटे तक इंतजार कीजिए।
  • नए वॉल्यूम को टाइप कर दीजिए।
  • कंप्यूटर से सिस्टम रिपेयर डिस्क रिमूव कर दीजिए। 

कंप्यूटर या लैपटॉप फॉर्मेट कैसे करें? – (How to Format Computer or Laptop)

  • सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर को रीस्टार्ट करने की आवश्यकता होगी।
  • अब आपको अपना बूट डिवाइस चुनना होगा।
  • बूट डिवाइस को चुनने के बाद भाषा का चयन करें, कीबोर्ड व करेंसी का भी चयन करें।
  • लाइसेंस की सभी टर्म्स एंड कंडीशन को एक्सेप्ट कर लीजिए।
  • अब आपको अपनी सी ड्राइव को चुनकर फॉर्मेट कर देना है।
  • ऐसा करने के बाद अपनी विंडो को इंस्टॉल कीजिए।
  • अब आपको अपनी विंडो की लाइसेंस की को डालने की आवश्यकता होगी।

आप यहाँ पर दिए गए इन सभी विषयों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है।

निष्कर्ष – (Conclusion)

इन्हीं थोड़े से स्टेप को फॉलो कर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को फॉर्मेट कर सकते हैं कंप्यूटर और लैपटॉप को फॉर्मेट कर देने से उसकी स्पीड बढ़ जाती है

क्योंकि बहुत बार जब हम कुछ डाउनलोड करते हैं या फिर हमारे कंप्यूटर लैपटॉप में कोई वायरस आ जाता है तो उसकी स्पीड ऑटोमेटिक कम हो जाती है। 

हमें आशा है कि आपको हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख से लैपटॉप या फिर कंप्यूटर को फॉर्मेट करने का तरीका आ गया होगा। यदि आप चाहते हैं कि हम ऐसे ही विषय पर और लेख लेकर आए तो आप हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं।

साथ ही इस लेख से जुड़े सुझाव में आप कमेंट सेक्शन के माध्यम से हमारे साथ साझा कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved. 

hi_INHindi