सोमवार, मई 13, 2024
Home Festival दिवाली पूजन से धन प्राप्ति की विधि

दिवाली पूजन से धन प्राप्ति की विधि

by Ajay Sheokand
0 comment
दीपावली-पूजन
Spread the love

दीपावली पर्व के बारे में तो सभी जानते हैं। इस लोग को सभी बड़ी धूमधाम से मनाते हैं और दीपावली वाली रात को भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से भक्तों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

इसी क्रम में आज के इस लेख में हम आपको ऐसी पूजा विधि या फिर उपाय के बारे में बताएंगे कि जिन्हें दिवाली के दिन अपनाने से संपूर्ण वर्ष माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपका घर धन दौलत से भरा रहेगा। 

ऐसे करें दिवाली पर पूजन मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न

सबसे पहले हम आपको यह बता देना चाहते हैं कि यह उपाय बहुत ही प्राचीन समय से किए जाते रहे हैं और लोगों को इन उपायों पर काफी विश्वास है। यदि आप इन्हें नहीं जानते तो आप इन्हें इस लेख के माध्यम से जान सकते हैं। 

  • यदि आप चाहते हैं कि आपके घर की दरिद्रता दूर हो जाए और आपके घर में मां लक्ष्मी का वास हो तो आपको दिवाली की पूजा संपन्न हो जाने के बाद शंख बजाना चाहिए। क्योंकि इसकी ध्वनि से दरिद्रता दूर होती है। और घर में सुख समृद्धि का आगमन भी होता है।
  • यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान है और आपके पास धन बिल्कुल भी नहीं आता है तो आपको दीपावली के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के पश्चात मां लक्ष्मी को तुलसी के पत्तों की माला अर्पित करनी चाहिए। 
  • आर्थिक संकट से जूझ रहे व्यक्ति को दिवाली के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सात दीपक जलाने चाहिए और उसके बाद पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करनी चाहिए। इससे उसके सभी आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं। 
  • यदि कोई व्यक्ति दीपावली वाली शाम को किसी बरगद की पेड़ में गांठ लगा आता है तो उसे अचानक से धन प्राप्ति शुरू हो जाती है याद रखें कि इस धन प्राप्ति के बाद इस गांठ को अवश्य खोलना है। 
  • धन प्राप्ति का सबसे अच्छा तरीका यह होता है कि दीपावली वाले दिन अपने घर के पूजा स्थल के साथ ही अपने कारोबार के पूजा स्थल पर भी लक्ष्मी गणेश यंत्र की स्थापना की जाए। ऐसा करने से आपको धन लाभ होना शुरू हो जाएगा।
  • यदि आप पर काफी लंबे समय से कोई कर्ज है और वह उतर नहीं पा रहा है तो आप दीपावली वाले दिन माता लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं और भोग लगाने के पश्चात उस मिठाई को गरीबों में बांट दे। ऐसा करने से आपका कर्ज जल्दी से जल्दी उतर जाएगा।

इससे कभी भी आपको धन की कमी नहीं होगी। 

दिवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा करने की निम्नलिखित विधियों के बारे में यहां पर वर्णन किया गया है आप यहां पर ध्यान पूर्वक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और माता लक्ष्मी की पूजा करके अपने दांपत्य जीवन को सुखी बना सकते हैं।

  • यदि आप चाहते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाए और आपको कभी भी धन की कमी ना हो तो ऐसा करने का उपाय यह है कि आपको दिवाली वाले दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के मंदिर में जाना चाहिए। वहां पर आपको माता लक्ष्मी को लाल रंग का वस्त्र अर्पित करना है। ऐसा करने से आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
  • दीपावली के दिए कोई यदि देसी घी से जलाया जाए तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। वहीं यदि इसे गाय के घी से जलाया जाए तो घर में मौजूद किसी भी प्रकार की नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है। 
  • जब भी आप दिवाली के दीए जलाए तो इसमें लॉन्ग डाल दे और फिर इस दिए को घर के मंदिर में या फिर बजरंगबली के मंदिर में रख दें। ऐसा करने से आपके घर में सुख समृद्धि का वास होगा
  • यदि आप दिवाली की रात को गाय के घी का दीपक नहीं जला पा रहे हैं तो आप तिल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ऐसा करने से किसी भी प्रकार की ग्रह दोष दूर हो जाएंगे।
  • श्री यंत्र, लक्ष्मी गणेश यंत्र, कनकधारा यंत्र और कुबेर यंत्र का पूजन दीपावली वाली रात को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके सभी प्रकार के आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं और आपको धन प्राप्ति होना शुरू हो जाता है। 
  • यदि आप दीपावली की रात को माता लक्ष्मी को अभिमंत्रित पीले रंग की कोड़िया चढ़ाते हैं तो आपका पूरा जीवन बदल सकता है। आपको 11 कोडियां दिवाली वाली रात को माता को चढ़ानी है और अगले दिन इन कोडियों को पूजा से उठाकर लाल रंग के वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी या फिर धन रखने वाले स्थान पर रख देना चाहिए। यह बहुत ही अचूक उपाय है 

निष्कर्ष

इस लेख को विभिन्न स्रोतों से जानकारी एकत्रित कर लिखा गया है। यदि आप ज्योतिष शास्त्र में आस्था रखते हैं तो ही इन उपायों को अपनाएं।

हमारा इस लेख को लिखने का उद्देश्य यह है कि आपके पास सामान्य जानकारी पहुंचे। इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी कि हम किसी भी प्रकार से पुष्टि नहीं करते हैं।

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved. 

hi_INHindi