सोमवार, मई 13, 2024
Home Feelings इन कारणों से लड़कियां भाव खाती है

इन कारणों से लड़कियां भाव खाती है

by Rajeev Kumar
0 comment
इन कारणों से लड़कियां भाव खाती है
Spread the love

आप सभी ने लड़कियों के बारे में यह बात तो अवश्य सुनी होगी की लड़कियां बहुत अधिक भाव खाती हैं। या आपने आपस में ही अपनी महिला मित्रों को कई बार अवश्य कहा होगा कि तुम बहुत अधिक भाव खाती हो। क्योंकि वह छोटी-छोटी बात पर लगभग ना ही कर देती है। वह किसी कार्य को करने से ना कर देती है या फिर किसी कॉलेज टूर पर जाने की बात हो तो वह उसमें भी शुरुआत में ना ही कर देती हैं। हालांकि यह सभी मामलों में नहीं होता लेकिन अधिकतर मामलों में लोगों को ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ता है। क्या आपने कभी सोचा है कि लड़कियां इतना भाव क्यों खाती हैं। यदि नहीं तो आइए हम आपको इस प्रश्न का जवाब देते हैं। 

लड़कियां इतना भाव क्यों खाती हैं (Why do girls eat so much meat?)

यह भी पढ़ेंप्रेमी को अपनी वैल्यू कैसे समझाएं अपनी वैल्यू बढ़ाने के लिए आप ये तरीके अपना सकते हैं

• यदि बात अपना बॉयफ्रेंड बनाने की आए या फिर अपना जीवन साथी चुनने की आएं तो लड़कियां बहुत ही ज्यादा कंडीशन रख देती है। खूबसूरत लड़कियों के साथ ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्हें अपनी खूबसूरती पर घमंड होता है। वह अपने आप को बहुत सुंदर मानती है और वह सोचती हैं कि उन्हें एक हैंडसम बॉयफ्रेंड या फिर जीवनसाथी ही मिले। इसलिए वह नॉर्मल लुक वाले लड़के को तो देखना भी पसंद नहीं करती है। यही कारण है कि बहुत सी सुंदर लड़कियों का काफी अधिक आयु तक भी विवाह नहीं हो पाता। हालांकि यह सभी मामलों में देखने को नहीं मिलता है।

• लड़कियों का स्वभाव अधिकतर शर्मिला ही होता है। कुछ लड़कियां तो बहुत अधिक खुले स्वभाव की होती हैं और वह अपनी बात सभी के सामने आसानी से रख पाती हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर कुछ लड़की बहुत अधिक शर्मीली होती है। वह लड़कों के साथ तो दूर की बात है वह लड़कियों से भी बात करने में हिचकिचाती है।

अब आप ही सोचिए जो लड़की एक लड़की से ठीक से बात नहीं कर पाती वह एक लड़के से दोस्ती करने में कितना असहज महसूस करेगी और यही कारण है कि शर्मीली लड़कियों को दूसरा व्यक्ति उसे उसका भाव खाना समझ बैठता है। यह लड़कियां भाव नहीं खाती है बल्कि यह स्वभाव से शर्मीली होती है यही कारण है कि यह किसी से भी खुलकर बात नहीं कर पाती।

इसके अलावा आपको यहाँ पर प्यार भरी बातें से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां हासिल कर सकते है।

• दोस्तों हमारे समाज में अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो लड़का और लड़की की दोस्ती को गलत ठहराते हैं। और वह न तो अपनी लड़कियों को लड़कों से दोस्ती करने देते हैं और न ही दूसरों की लड़कियों को किसी लड़के के साथ देखकर सही समझते हैं। ऐसी लड़कियों को ऐसे लोग चरित्रहीन बताते देर नहीं लगाते।

यही कारण है कि ऐसे परिवार जो लड़कियों को लड़कों से बात करने कि इजाजत नहीं देते वह लड़कियां लड़कों से दूर ही रहती हैं और ऐसी लड़कियों को लोग भाव खाने वाली लड़की समझ बैठते हैं। कुछ लड़कियां समाज के डर से भी लड़कों से बात करना सही नहीं समझती है क्योंकि समाज में कुछ लोग ऐसे हैं जो उनकी दोस्ती को चरित्रहीन का सीमा तक ले जाते हैं। 

• भारत जैसे देश में शुरुआत से ही लड़की के मन में यह बात डाली जाती है कि वह पराया धन है और उसे शादी कर दूसरे घर जाना होगा। उसके दिमाग में एक ऐसे लड़के की छवि बनाई जाती है जिसे वह अपने सपनों का राजकुमार मानने लगती है। इसके बाद से यदि लड़की को किसी भी लड़के में उसके मन में बसे राजकुमार के गुण दिखते हैं तो वह उसी से बात करती है।

यह भी पढ़ेंअपने हुनर को कैसे पहचाने

वह उसके अलावा किसी से भी बात करना पसंद नहीं करती और लोग समझते हैं कि वह लड़की बहुत अधिक भाव खा रही है। जबकि उनके मन में तो पहले से ही यह बात बैठा दी जाती है कि किसी को ज्यादा भाव मत दो। ऐसी ही भाव खाने वाली लड़कियों पर शायरियां लिखी जाती है। आइए हम आपको भाव खाने वाली लड़कियों पर शायरियां बताते हैं। मेरे दिल में बसना हर किसी के बसकी बात नहीं, और मेरे दिल में कैसे बसे ये तक सोचने की तेरी औकात नहीं।

आइए अब इस प्रश्न का उत्तर भी जानते है कि लड़की को एटीट्यूड कैसे दिखाएं? (Now let us know the answer to this question that how to show attitude to a girl?)

यह भी पढ़ेंबॉयफ्रेंड से बात करने के टॉपिक

वास्तव में इस प्रश्न का उत्तर मिलना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि आपने सुना भी होगा की लड़कियों को समझना बहुत मुश्किल होता है। नीचे हम आपको इसका कारण भी बता रहे हैं। इस कारण को जानने के बाद आप स्वयं यह सोचेंगे कि लड़कियों को एटीट्यूड दिखाने का कोई फायदा नहीं होता। 

• जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं कि सभी लड़कियों के मन में एक राजकुमार की तस्वीर बसी हुई होती है और वह उसी से विवाह करना चाहती है। इसी प्रकार लड़की के मन में यह बसा होता है कि वह एक अमीर लड़के से शादी करेगी। जहां वह उसे एक रानी बनाकर रखेगा। वह अपनी जिंदगी के सभी ऐशो आराम उस व्यक्ति के साथ लेना चाहती है। वह चाहती है कि उसे एक हैंडसम और स्मार्ट जीवनसाथी के अलावा एक अमीर जीवनसाथी भी मिले। जिससे कि वह अपनी जिंदगी सभी ऐशो आराम के साथ आसानी से बिता सके। यही कारण है कि लड़कियां गरीब लड़कों की साइड नहीं देखती। यहां तक की कुछ लड़कियां तो मिडिल क्लास लड़कों की साइड देखना भी नहीं पसंद करती हैं। लेकिन सभी लड़कियां ऐसी नहीं होती है कुछ लड़कियां वास्तव में सच्चे दिल वाले व्यक्ति को ढूंढ रही होती है। जैसे ही उनकी वह तलाश खत्म हो जाती है वह और लड़कों की साइड देखना भी बंद कर देती है। 

इतना ही नहीं बल्कि आप यहाँ पर ब्रेकअप करने के तरीके की महत्वपूर्ण जानकरियों का अध्यन कर सकते है।

निष्कर्ष – (Conclusion)

हम आशा करते हैं कि इस लेख के माध्यम से आपको लड़कियों के बारे में सबसे जटिल प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा आपको यह जानने में मदद मिली होगी की लड़कियां इतना भाव क्यों खाती है और अगली बार से आप यदि किसी लड़की से बात करेंगे तो आप इन सब बातों को अपने दिमाग में रखकर ही उससे बात करेंगे यदि आप चाहते हैं कि हम इसी प्रकार के और लेख लिखें तो कृपया हमें कमेंट सेक्शन के माध्यम से अवश्य बताएं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved. 

hi_INHindi