Friday, May 10, 2024
Home Govt Scheme पीएम किसान योजना (Pm Kisan Yojana) क्या है, इसके उद्देश्य, पात्रता और संपूर्ण जानकारी

पीएम किसान योजना (Pm Kisan Yojana) क्या है, इसके उद्देश्य, पात्रता और संपूर्ण जानकारी

by Ajay Sheokand
0 comment
Pm-Kisan-Yojana-se-judi-sampoorn-jankari
Spread the love

समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए सरकार द्वारा कुछ योजनाएं लागू की जाती है। इन योजनाओं से प्रत्येक व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है। बहुत से लोग इन योजना का भरपूर लाभ उठाते हैं तो वहीं कुछ लोगों को इन योजनाओं की जानकारी के अभाव के कारण इनका लाभ नहीं मिल पाता।

इसीलिए आज के इस लेख में हम आपको पीएम किसान योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने जा रहे हैं। जिससे कि यदि आप भी इस योजना के अंतर्गत पात्र हो तो आप भी इसका लाभ उठा सके। तो आइए शुरूआत करते हैं यह जाने से की आखिर यह योजना क्या है।

पीएम किसान योजना क्या है? – (What is Pm Kisan Yojana In Hindi)

यह योजना फरवरी 2019 में छोटे किसान को आर्थिक रूप से मदद देने की इरादे से लागू की गई है और यह केंद्र सरकार के द्वारा लागू की गई है। इस योजना का उद्घाटन नरेंद्र मोदी द्वारा गोरखपुर जो कि उत्तर प्रदेश में स्थित है में किया गया था।

उन्होंने इसी दिन एक करोड़ से ज्यादा किसानों को पहली किस्त दी थी। इसमें किसानों को प्रत्येक वर्ष ₹6000 दिए जाते हैं। उन्हें यह धनराशि तीन किस्तों में प्राप्त होती है जो की चार-चार महीने के अंतराल पर होती हैं।

इस योजना की मुख्य बात यह है कि इसके अंतर्गत फंड सीधा खाते में ट्रांसफर हो जाता है। इसके लाभार्थियों को चुनने में भी किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता। जिस वजह से कृषि को एक आधुनिक रूप मिल जाएगा। 

इसके साथ-साथ आप यहां पर kusum solar yojana के बारे में विभिन्न प्रकार की आवश्यक सूचनाओं से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

पीएम किसान योजना के उद्देश्य – (Objectives of PM Kisan Yojana In Hindi)

किसी भी योजना के लिए एक मुख्य उद्देश्य दिया जाता है इस योजना के उद्देश्यों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

  • किसान और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • इस योजना का उद्देश्य यह है कि किसानों को आर्थिक सहायता दी जाए जिससे कि वह कृषि को एक नया रूप देने के लिए और स्वस्थ फसल को उगाने के लिए जरूरी संसाधन खरीद सकें। 

ध्यान दें: Pradhan mantri jeevan jyoti bima yojana

पीएम किसान योजना के लिए पात्रता – (Eligibility for PM Kisan Yojana In Hindi)

जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि यह योजना मुख्य रूप से किसानों के लिए है। लेकिन यह धनराशि सभी किसानों को नहीं दी जाती है। इसीलिए आपके लिए जरूरी है कि यह जान लें कि कौन से किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 

  • जिन किसानों के नाम खेती योग्य जमीन है वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 
  • यह योजना शहरी और ग्रामीण दोनों प्रकार के किसानों पर लागू होती है।
  • जो व्यक्ति इनकम टैक्स देता है उसे इसका लाभ नहीं मिलेगा।
  • किसी भी मंत्री व्यक्ति या फिर मंत्री रह चुके व्यक्ति को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा।
  • जो व्यक्ति राज्य सरकार या केंद्र सरकार, सरकारी संस्था या फिर पीएसयू के भीतर कार्य कर रहा हो या फिर रिटायर्ड हो उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 
  • किसी भी मंत्री या फिर संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा।
  • जिला पंचायत के वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा।
  • जिस व्यक्ति को ₹10000 महीना से अधिक पेंशन मिलती है उसे भी इसका लाभ नहीं मिलेगा। 
  • वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, इंजीनियर, डॉक्टर और आर्किटेक्ट जो किसी भी पेशेवर समुदाय से ताल्लुक रखते है और उनके नाम जमीन योग्य भूमि है इस योजना के पात्र नहीं होंगे। 

इतना ही नहीं बल्कि आपको यहां पर basava vasati yojana से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त होंगी।

पीएम किसान योजना के लिए दस्तावेज – (Documents for PM Kisan Yojana In Hindi)

यदि आप इस योजना का लाभ उठाने चाहते हैं तो आपको इसके लिए कुछ दस्तावेज जमा कराने होंगे। 

  • जो व्यक्ति आवेदन कर रहा है उसके बैंक की पासबुक।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जमीन के असली कागज
  • जो व्यक्ति अप्लाई कर रहा है उसकी नागरिकता प्रमाण पत्र।

यह भी पढ़ें: pm kisan nidhi yojana

पीएम किसान योजना पंजीकरण – (PM Kisan Yojana Registration In Hindi)

यदि आप इस योजना के पात्र हैं और ऊपर दिए गए सभी दस्तावेज आपके पास मौजूद है तो आप इस योजना में अपना पंजीकरण कर सकते हैं। जिससे की आपको इस योजना का लाभ मिल सके।

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसकी वेबसाइट pmkisan.gov.in है।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको किसान कॉर्नर दिखेगा उसे क्षेत्र में जाकर आप इस योजना के लिए पंजीकरण कर दीजिए।
  • पंजीकरण करने के बाद आप स्वयं ही ऑनलाइन यह देख सकते हैं कि आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए चुना गया है या फिर नहीं।

आप यहां पर दी गई इन सभी सरकारी योजनाओं के बारे में विभिन्न प्रकार की आवश्यक जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

निष्कर्ष – (Conclusion)

हमें आशा है कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख अवश्य पसंद आया होगा और यदि आप भी इस योजना के अंतर्गत पात्र हैं तो अब आप इसका फायदा अवश्य उठाएंगे। साथ ही यदि आप हमसे इस प्रकार के और लेख चाहते हैं तो कृपया हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved. 

en_USEnglish