Sunday, April 28, 2024
Home Fashion बालों को सीधा करने के तरीके

बालों को सीधा करने के तरीके

by Rajeev Kumar
0 comment
बालों को सीधा करने के तरीके
Spread the love

दोस्तों कुछ लोगों के बाल बहुत लंबे होते हैं। लेकिन यदि वह घुंघराले हो तो वह लंबे नहीं लगते। ऐसे लोग यह चाहते हैं कि काश हमारे बाल सीधे होते जिससे कि हमारे बाल भी लंबे लगते। क्योंकि लंबे और सीधे बाल तो सभी को बहुत पसंद होते हैं। आइए आज के इस लेख में हम आपके बालों को सीधा करने के तरीके के बारे में बताते हैं। 

ऐसे करें अपने बालों को सीधा (straighten your hair like this)

यह भी पढ़ेंटैलेंट कैसे बने

यहां पर सबसे पहले हम आपको यह बता देना चाहते हैं कि अक्सर महिलाएं बालों को सीधा करने के लिए स्मूथनिंग जैसे ऑप्शन अपनाती हैं। जो कि बहुत महंगे होते हैं और सभी लोग उन्हें अफोर्ड नहीं कर पाते। 

इनके अलावा भी बहुत से तरीके हैं जिनसे आप अपने बालों को सीधा कर सकते हैं। आपको अपने बालों पर मात्र कुछ चीज लगानी होती है। 

• एलोवेरा जेल एक ऐसी चीज है जो लगभग सभी घर में मिल जाती है। लोग इसके फायदे से अनजान नहीं है और लोग इसे विभिन्न प्रकार के फायदों को प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। यदि आपके पास एलोवेरा जेल है और आपके बाल घुंघराले हैं। साथ ही आप अपने बालों को सीधा करने के बारे में सोच रही है तो आपको कुछ नहीं करना है। आपको एलोवेरा जेल लेकर अपने बालों की जड़ों में अप्लाई कर लेना है और फिर इसे कुछ देर के लिए लगा छोड़ देना है। कुछ देर छोड़ने के बाद अपने बालों को हल्के शैंपू से धो लीजिए। इससे आपके घुंघराले बालों की समस्या थोड़ी-थोड़ी कम होनी शुरू हो जाएगी। 

• यदि आप अपने बालों में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो आपके पास दूसरा ऑप्शन अरंडी का तेल भी है। जी हां अरंडी के तेल से भी बालों को सिद्ध किया जा सकता है। इसके लिए आपको अरंडी का तेल और पानी समान मात्रा में एक स्प्रे बोतल में भर लेना है। अब इसे अपने बालों पर छिड़किए इससे आपके बाल सीधे नजर आएंगे। 

• कुछ लोग बालों को सीधा करने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल भी करते हैं। वैसे तो जैतून के तेल के और भी बहुत से फायदे होते हैं। लेकिन यहां पर हम आपको विशेष रूप से यह बताएंगे कि जैतून के तेल का इस्तेमाल बालों को सीधा करने के लिए किस प्रकार किया जाता है। आपको जैतून का तेल लेकर अपने बालों की मालिश करनी है। मालिश करने के थोड़ी देर बाद अपने बालों को शैंपू और ठंडे पानी के साथ दो दीजिए। इस तरीके से कि आपके बाल सीधे लगने शुरू हो जाएंगे।

इतना ही नहीं बल्कि आप यहाँ पर अनोखे सवाल जवाब की महत्वपूर्ण जानकरियों का अध्यन कर सकते है।

• बालों पर अंडे का इस्तेमाल बहुत अच्छा होता है यह तो सब जानते हैं लेकिन यह शायद कुछ लोग ही जानते हैं कि अंडे के इस्तेमाल से बालों को सीधा भी किया जा सकता है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि बालों को सीधा करने के लिए आपको अंडे का इस्तेमाल किस प्रकार करना है। आपको एक अंडा लेना है और इसे अपने बालों पर अप्लाई कर लेना है। अप्लाई करने के बाद आपको कंघी से अपने बाल सीधे बनाने हैं। कंघी करने के बाद तकरीबन 1 घंटे ऐसे ही रहे 1 घंटे के बाद आपको अपने बाल शैंपू और ठंडे पानी से धो लेने हैं। इससे आपके बाल सीधी हो जाएंगे। 

• बालों को सीधा दिखाने के लिए आप कैस्टर ऑयल और नारियल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आपको इन दोनों को मिला लेना है और फिर इनको लो फ्लेम पर कुछ देर के लिए पकाना है। पकने के बाद जब यह ठंडा हो जाए तो इससे अपने बालों की मालिश कीजिए। आपको लगभग 15 मिनट तक मालिश करनी होगी। अब इसे 30 से 40 मिनट तक अपने बालों में लगाकर छोड़ दीजिए। 30 से 40 मिनट के बाद आप अपने बालों को शैंपू और पानी से धो सकते हैं। यदि आप इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार करते हैं तो इससे आपके घुंगराले बाल सीधे होने शुरू हो जाएंगे। 

नींबू के रस के इस्तेमाल से भी बालों को सीधा किया जा सकता है। शायद इसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे लेकिन यह एक वास्तविकता है। आपको नींबू का तेल और नारियल का तेल साथ मिलाकर अपने बालों पर लगा लेना है। इसके बाद अपने बालों को शैंपू से धोना है। इससे आपके बालों की अच्छी तरह से कंडीशनिंग हो जाएगी जिससे कि आपके बाल सीधे के साथ शाइनी और सिल्की भी लगने शुरू हो जाएंगे। 

यहां पर यह बात जान लें कि इन चीजों का इस्तेमाल मात्र एक बार करने से कुछ भी नहीं होगा। आपको इसका इस्तेमाल एक से अधिक बार करना होगा बल्कि हर हफ्ते करना होगा या फिर जब भी आप बाल धोते हैं तब करना होगा। तभी आपको फायदे दिखाई देंगे। यदि आप एक दो बार अपने बाल सीधा दिखाना चाहते हैं तो आप स्ट्रेटनर का उपयोग भी कर सकते हैं। लेकिन इस बात का सदैव ध्यान रखें कि स्ट्रेटनर एक परमानेंट उपाय नहीं है। क्योंकि इससे बाल जलते हैं और वह उस वक्त तो बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन जैसे-जैसे आप इसका इस्तेमाल ज्यादा करने लगते हैं। आपके बालों की शाइन भी चली जाती है और वह जले जेल भी लगते हैं। 

निष्कर्ष – (Conclusion)

मित्रों हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा बताए गए बाल सीधा करने के यह तरीके अवश्य पसंद आए होंगे। यदि आप इसी प्रकार की और लेख पढ़ना चाहते हैं तो कृपया हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.