Saturday, April 27, 2024
Home Entertainment अटपटे सवाल जिनके चटपटे है जवाब: सिर चकराने वाले उल्टे सवाल जवाब

अटपटे सवाल जिनके चटपटे है जवाब: सिर चकराने वाले उल्टे सवाल जवाब

by Ajay Sheokand
0 comment
Spread the love

दोस्तों आप सभी ने बचपन में बहुत से खेल खेलें होंगे। इन्हीं में से एक खेल है बूझो तो जानो। आपको अटपटे सवालों का जवाब देने में निश्चित रूप से बहुत मजा आता होगा।

बचपन में जब हमें कोई पहेलियां दिया करता था और हम उनके उत्तर खोजने के लिए आतुर होते थे तो बहुत मजा आता था। 

तो चलिए आज हम आपको फिर से आपके बचपन के दिनों में लिए चलते हैं और आपके सामने कुछ ऐसे अटपटे सवाल हिंदी में रखते हैं जिनका जवाब बहुत ही अटपटा है।

अनोखे सवाल जवाब

प्रश्न: मानिए किसी देश के उपराष्ट्रपति की मृत्यु हो जाती है तो उपराष्ट्रपति की मृत्यु के बाद उसे देश का राष्ट्रपति कौन बनेगा?

उत्तर: दोस्तों यह सवाल सामान्य ज्ञान से जुड़ा नहीं है बल्कि इस सवाल का सीधा सा जवाब यह है की मृत्यु उपराष्ट्रपति की हुई है राष्ट्रपति की नहीं।

प्रश्न: एक ऐसा सवाल बताइए जिसका जवाब आप कभी भी हां में नहीं दे सकते हैं।

उत्तर: यदि कोई सोते वक्त आपसे यह पूछे क्या आप सो रहे हैं।

प्रश्न: जब लोग मुझे पीटते हैं तो उन्हें बहुत आनंद आता है बताओ क्या हूं मैं? वास्तव में मेरा जन्म भी पिटने के लिए हुआ है।

उत्तर: मैं एक ढोलक हूं।

यह भी पढ़ें: अक्ल बड़ी की भैंस

आइए अनोखे सवाल जवाब का खेल खेलने के बाद अब कुछ फसाने वाले सवाल देखते है। आपको इन्हें हल कर बहुत मजा आएगा।

प्रश्न: मैं बस बढ़ती जाती हूं कभी कम नहीं होती।

उत्तर: मैं मनुष्य की आयु हूं।

प्रश्न: सुबह से लेकर शाम तक सूरज को मैं निहारूं, अगर तुम बता दो मैं क्या हूं, सारी दुनिया तुम्हें बुद्धिमान माने।

उत्तर: मैं सूरजमुखी का फूल हूं।

प्रश्न: एक ऐसी वस्तु का नाम बताइए जिसे हम खाने के लिए खरीदते हैं लेकिन खाते नहीं

उत्तर: प्लेट, प्लेट को खाने के लिए खरीदा जाता है लेकिन इसे खाया नहीं जाता बल्कि इसमें रखकर खाना खाया जाता है।

प्रश्न: एक ऐसी सब्जी का नाम बताइए जिसमें कि ताला और चाबी दोनों आ जाते हैं।

उत्तर: लौकी

प्रश्न: हरी थी मन भरी थी, रमेश के बाग में दुशाला औढ़कर खड़ी थी।

उत्तर: मक्की, भुट्टा

ध्यान दें: अकबर बीरबल के सवाल जवाब

देखा आपने इन अटपटे सवाल और चटपटे जवाब को? यह सब कितने मजाकिया सवाल है।

प्रश्न: पीले रंग के पत्थर को नीले रंग के समुद्र में फेंकने से उस पत्थर का क्या होगा।

उत्तर: पत्थर चाहे किसी भी रंग का हो उसे समुंद्र में फेंकने पर वह डूब ही जाएगा

प्रश्न: टेढ़ी-मेढ़ी सड़क है बीच में गड्ढा है, मेरे द्वारा ही सभी अच्छी बुरी बातें झेली जाती है।

उत्तर: कान

प्रश्न: एक रुमाल जिसके चार कोने हैं उसके कोनों को पांच कैसे बनाया जाए। 

उत्तर: बहुत आसान है आप चार कोने वाले रुमाल का एक कोना काट दीजिए।

प्रश्न: चार आदमी एक अनार के पेड़ के नीचे बैठे हैं जिनमें से एक अंधा, एक लंगड़ा, एक गूंगा और एक बहरा है। अब यदि पेड़ पर से एक सेब गिरे तो बताइए चारों में से वह से सबसे पहले कौन उठाएगा।

उत्तर: पेड़ पर से सेब गिर ही नहीं सकता क्योंकि वह सब अनार के पेड़ के नीचे बैठे हुए हैं। 

प्रश्न: रोहित के पिता के चार बच्चें है। एक का नाम आंचल है, एक का नाम करण है, एक का नाम रोहिणी है तो बताइए चौथे बच्चें का नाम क्या है?

उत्तर: रोहित

प्रश्न: खुशबू करूं पर फूल नहीं, खूब जलू पर जलन नहीं।

उत्तर: अगरबत्ती या धूपबत्ती

प्रश्न: मैं बिना अपनी जगह से हिले ही एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाती हूं

उत्तर: सड़क

प्रश्न:लोग मेरी बुराई करते नही थकते, और मैं जब भी आऊं सब मुझे सलाह दे कि मुझे पी जाऊं

उत्तर: गुस्सा, अक्सर लोग व्यक्ति को अपना गुस्सा पी जाने की सलाह देते हैं।

आप यहाँ पर लालच पर छोटी कहानी के बारे में विशेष प्रकार की जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

आपको इन मजेदार सवाल जवाब का खेल खेलकर मजा आ रहा होगा तो आइए ऐसे ही और प्रश्न करते हैं।

प्रश्न: एक ऐसे पक्षी का नाम बताइए जिसके सिर पर पैर होते हैं।

उत्तर: किसी भी पक्षी के पैर उसके सिर पर नहीं होते हैं।

प्रश्न: सफेद रंग की मैं काले घोड़े की करूं सवारी, मैं उतर जाऊं तो मेरी बहन की बारी।

उत्तर: रोटी, रोटी तवे पर सेकी जाती है जो काले रंग का होता है। जब तवे पर से एक रोटी उतर जाती है तो दूसरी डाली जाती है।

प्रश्न: मैं फटकर टुकड़े-टुकड़े हो जाऊं मजाल है जो उफ्फ भी कर जाऊं। बताओ क्या हूं मैं?
उत्तर: दूध, यदि दूध फट जाता है तो उसके छोटे-छोटे टुकडे जैसे दिखाई देते हैं जिनसे बाद में पनीर बनाया जाता है।लेकिन दूध के फटने पर कोई आवाज नहीं होती।

प्रश्न: हिंदी में सुनोगे तो सुंदरता पाओगे अंग्रेजी में सुनोगे तो ज्यादा पाओगे।

उत्तर: मोर, जैसे ही हम हिंदी में मोर सुनते हैं तो हमारे दिमाग में सुंदरता छा जाती है और इंग्लिश में मोर का मतलब ज्यादा होता है।

इसके आलावा आप यहाँ पर इन सभी विषयों के बारे में उच्चतम स्तर की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

निष्कर्ष – (Conclusion)

मित्रों हम आपसे आशा करते हैं कि हमारा यह लेख आपको अवश्य पसंद आया होगा और आपको इसे देखकर अपने बचपन के दिन भी अवश्य याद आ गए होंगे जब आप ऐसे ही मजेदार सवाल जवाब का खेल खेला करते थे।

वास्तव में बचपन का दिन वापस ला पाना संभव नहीं है। लेकिन यहां हमने मजाकिया सवाल जवाब के माध्यम से एक प्रयास अवश्य किया है। यदि आप इस लेख से संबंधित कुछ भी हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.