गुरूवार, मई 16, 2024
Home Govt Scheme पंचवर्षीय योजनाएं क्या है? आइये जानते है पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य से जुड़े तथ्यों के बारे में

पंचवर्षीय योजनाएं क्या है? आइये जानते है पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य से जुड़े तथ्यों के बारे में

by Ajay Sheokand
0 comment
panchvarsiya yojna se judi jankari
Spread the love

भारत में एक सरकार का कार्यकाल 5 वर्ष तक रहता है इस 5 वर्ष में वह सरकार इतने कार्य करती है कि भारत की जनता अगले वर्ष अगले 5 वर्षों के कार्यकाल के लिए भी इस सरकार को ही चुने।

भारत में बहुत वक्त पहले से ही पंचवर्षीय योजना लागू की जाती रही है। आज के इस लेख में हम आपको यह बताने का प्रयास करेंगे की पंचवर्षीय योजनाएं क्या है और अब तक भारत में कितनी पंचवर्षीय योजनाएं आ चुकी हैं। 

पंचवर्षीय योजना क्या है?

आइए सबसे पहले यही जानने से शुरुआत करते हैं कि आखिर पंचवर्षीय योजना क्या होती है। 

  • पंचवर्षीय योजना को एकीकृत और केंद्रीकृत आर्थिक योजना के रूप में जाना जाता है। 
  • एस यह योजना 5 वर्ष के लिए लागू की जाती है। इस योजना का उद्देश्य रहता है कि आने वाले 5 वर्षों में भारत में रह रहे नागरिकों का आर्थिक और सामाजिक विकास हो सके।

इसके साथ ही आप यहाँ पर pm kisan yojana से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते है।

पहली पंचवर्षीय योजना के बारे में 

जब भी हम किसी चीज की शुरुआत करते हैं तो हम उसे चीज की तह तक जाना चाहते हैं हम जानना चाहते हैं कि आखिर वह अस्तित्व में कैसे आई। इसी क्रम में आइए हम आपको बताते हैं पहली पंचवर्षीय योजना के बारे में। 

भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना 1951 से 1956 तक चलाई गई थी और इसका उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था को स्थिर करना था साथ ही यह भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना चाह रही थी। सरकार द्वारा इस योजना को इस उद्देश्य के साथ लागू किया गया था कि यह गरीबों को कम करेगी, साथ ही यह उत्पादन को बढ़ावा भी देगी।

इस योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य यह था कि यह समाज में रह रहे लोगों के लिए सामाजिक न्याय को स्थापित कर सके। सभी को समाज में बराबर का दर्जा मिल सके। अपने सभी उद्देश्य पर खरे उतरते हुए इस योजना ने हमारे देश की अर्थव्यवस्था में एक बहुत ही बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। 

यह भी पढ़ें: Ladli behna yojana

सभी पंचवर्षीय योजनाओं में सबसे सफल पंचवर्षीय योजना?

बात यदि अवलोकन की हो रही हो तो प्रत्येक व्यक्ति इस बात का अवलोकन अवश्य करना चाहेगा कि अब तक हमारे देश में बहुत ही पंचवर्षीय योजनाएं लागू की जा चुकी है लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा सफल कौन सी योजना रही है।

तो हम आपको बता दें कि अब तक पहली पंचवर्षीय योजना ही सबसे ज्यादा सफल रही है इसी ने भारत की आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत करने में मदद की थी। 

इतना ही नहीं बल्कि आप यहाँ पर saksham yojana से जुड़ी जरूरी जानकरी प्राप्त कर सकते हैं।

पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य क्या है?

एक के बाद एक लागू की जा रही पंचवर्षीय योजना से यह बात तो बिल्कुल स्पष्ट हो जाती है कि इन्हें लागू करने के पीछे का बहुत ही विशिष्ट उद्देश्य होता है तो आइए हम आपको पंचवर्षीय योजना के उद्देश्यों के बारे में बताते हैं।

  • अपने देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है। 
  • भारतवर्ष को आर्थिक रूप से विकास की ओर ले जाना भी इस योजना के उद्देश्य है। 
  • भारत के हर नागरिक को पूर्ण रूप से रोजगार मिल सके यह इस योजना का उद्देश्य है। 
  • भारत को भी अन्य देशों के साथ आर्थिक रूप से समान अधिकार दिलाना। 
  • सामाजिक न्याय की भावना उत्पन्न करना भी इस योजना के उद्देश्यों में गिना जाता है। 
  • आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना भी इस योजना का उद्देश्य ही है। और आज भारतवर्ष तेजी से आधुनिकीकरण की तरफ भी बढ़ रहा है।

महत्वपूर्ण जानकारी:- Atal pension yojana

पंचवर्षीय योजना से जुड़ी हुई दिलचस्प बातें 

ऐसी बहुत सी बातें हैं जिन्हें आपको सुनकर हैरानी हो सकती है। नीचे हम आपको पंचवर्षीय योजना से जुड़ी हुई इन्हीं दिलचस्प बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

  • पंचवर्षीय योजनाओं को यूएसएसआर (सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक संघ) से लिया गया है।
  • अब तक भारतवर्ष में 12 पंचवर्षीय लोग योजनाएं लागू हो चुकी है और आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इनमें सबसे ज्यादा सफल सिर्फ प्रथम पंचवर्षीय योजना ही रही है। 
  • भारत की चौथी पंचवर्षीय योजना 5 वर्ष की न होकर सिर्फ 4 वर्ष की ही थी।
  • भारत की पहली पंचवर्षीय योजना में जवाहरलाल नेहरू अध्यक्ष थे। गुलजारीलाल नंदा को भारत की पहली पंचवर्षीय योजना का उपाध्यक्ष बनाया गया था। बता दे की जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भी थे और उन्हीं के द्वारा भारत की पहली पंचवर्षीय योजना भी लागू की गई थी।

आप यहाँ पर दी गई इन् सभी योजनाओं के बारे में गहराई से जान सकते है।

निष्कर्ष

पंचवर्षीय योजनाएं क्या है विषय पर लिखा गया हमारा यह लेख आपको अवश्य लाभप्रद लगा होगा। यदि आप इस लेख में कुछ शामिल करना चाहते हैं या फिर इस लेख से संबंधित कोई भी राय हमें देना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट सेक्शन के माध्यम से दे सकते हैं। याद रहे भारत में बहुत सी योजनाएं की लागू की जाती है और आपके लिए जरूरी है कि आप इन योजनाओं के बारे में जाने।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved. 

hi_INHindi