Sunday, April 28, 2024
Home Entertainment काल (Tense) क्या है? काल कितने प्रकार के होते है आईए जानते हैं काल की परिभाषा

काल (Tense) क्या है? काल कितने प्रकार के होते है आईए जानते हैं काल की परिभाषा

by Ajay Sheokand
0 comment
kaal-kya-hai-kaal-ki-paribhasha
Spread the love

आज आपके सामने इस लेख में हम व्याकरण से संबंधित बहुत ही अहम विषय के बारे में जानकारी लेकर उपस्थित हुए हैं। आप सभी ने कभी ना कभी काल के बारे में अवश्य पढ़ा होगा और इस बात को कहना गलत नहीं होगा कि व्याकरण के इस विषय ने सभी को कभी ना कभी तंग अवश्य किया है।

लेकिन आज के इस लेख में हम आपको काल के बारे में बहुत ही आसान ढंग से समझाने का प्रयास करेंगे हम आपको काल क्या है और इसके प्रकार के बारे में बताएंगे। 

काल क्या हैं? – (What Are The Tenses In Hindi)

क्रिया का वह रूप जो कार्य करने या फिर कार्य होने के समय का बताएं उसे ही काल कहा जाता है। यदि हम आसान शब्दों में कहें तो काल का मतलब समय होता है। काल के माध्यम से सही जानकारी लोगों तक पहुंच पाती है।

क्योंकि काल ही वह जरिया है जिसके माध्यम से लोग अपनी जानकारी सही तरीके से पहुंचा भी सकते हैं तथा उन्हें भी कोई जानकारी सही तरीके से प्राप्त हो सकती है। काल को अच्छे से समझने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप इसे उदाहरण के माध्यम से समझने का प्रयास करें। 

आइए काल को कुछ उदाहरणों के माध्यम से समझने का प्रयास करते हैं।

  • पिछले वर्ष मेरे पिताजी ने एक गाड़ी खरीदी थी।
  • आज मेरे पिताजी एक मोटरसाइकिल खरीद रहे हैं।
  • अगले महीने मेरे पिताजी एक बंगला खरीदेंगे।

इन उदाहरण को देखकर आपको यह पता चल गया होगा कि इनमें घट रही घटना का समय अलग-अलग है। इसी प्रकार क्रिया के रूप के माध्यम से समय का पता लगना काल कहलाता है। 

ध्यान दें : अकबर बीरबल के सवाल जवाब

टेंस कितने प्रकार के होते है? – (How Many Types of Tenses Are There In Hindi)

काल तीन भेदों ने विभाजित है।

  • भूतकाल
  • वर्तमान काल
  • भविष्यकाल

इन तीनों को आगे भी कुछ भागों में विभाजित किया गया है।

यह भी पढ़ें: अक्ल बड़ी की भैंस

आइए सबसे पहले भूतकाल के विषय में विस्तार से जानते हैं। – (Let us First Know in Detail About the Past Tense In Hindi)

यह शब्द दो शब्द भूत+काल का संगम है। काल का अर्थ हम आपको पहले भी बता चुके हैं और भूत का अर्थ बीता हुआ कल होता है। इस प्रकार भूतकाल के हमारा आशय बीते हुए कल से हैं। 

क्रिया का ऐसा रूप जिसमें कि बीते हुए वक्त का वर्णन किया गया हो भूतकाल कहलाता है। ऐसे वाक्य जिनकी अंत में था, थे, थी का उपयोग हो भूतकाल के वाक्य होते हैं। 

उदाहरण के तौर पर: पिछले वर्ष में अपनी कक्षा में प्रथम आई थी, तेजस कल जयपुर गया था, रत्न और मेघा ने मिलकर कल विद्यालय में झगड़ा किया था। 

इस वाक्य में भूतकाल में घटी घटना का वर्णन किया गया है। भूतकाल को आगे भी 6 भागों में विभाजित किया गया है।

  • आसन्न भूतकाल
  • सामान्य भूतकाल
  • संदिग्ध भूतकाल
  • हेतुहेतुमद् भूतकाल
  • अपूर्ण भूतकाल
  • पूर्ण भूतकाल

इसके अलावा आप यहां पर लालच पर छोटी कहानी के बारे में पढ़ सकते हैं और इस छोटी सी कहानी के द्वारा बेहतर सीख प्राप्त कर सकते हैं।

अब हम आपको वर्तमान काल के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। – (Now we are Going to Tell You in Detail About the Present Tense In Hindi)

वर्तमान का अर्थ ऐसे वक्त से होता है जो अभी चल रहा होता है। इससे आपको अंदाजा लग गया होगा कि वर्तमान काल में हम उन घटनाओं के बारे में बात करते हैं जो अभी चल रही है।

मतलब की क्रिया का वह रूप जिसमें की कार्य के वर्तमान समय में होने का पता चल रहा है। ऐसे वाक्य जिनके अंत में ता, ती, ते, हैं, आते है, है का प्रयोग हो रहा हो वर्तमान काल के वाक्य होते हैं। 

उदाहरण के तौर पर: आज के दिन हम सभी मिलकर गीत गाते हैं, आज राजू का जन्मदिन है, प्रिया और मीना पढ़ाई कर रही हैं।

इस वाक्य में वर्तमान काल में घट रही घटना का वर्णन किया गया है। वर्तमान काल को भी आगे 6 भागों में विभाजित किया गया है।

  • तात्कालिक वर्तमान काल
  • सामान्य वर्तमान काल
  • संदिग्ध वर्तमान काल
  • अपूर्ण वर्तमान काल
  • पूर्ण वर्तमान काल
  • संभाव्य वर्तमान काल

आइए अब भविष्य काल के बारे में जानते हैं। – (Let us Now Know About the Future Tense In Hindi)

जो घटनाएं भविष्य में घटित होने वाली होती है भविष्य काल की घटनाएं कहलाती है। भविष्य यानी कि आने वाले वक्त में घटित होने वाली घटनाएं। यहां पर हमारा आशय क्रिया की ऐसी घटनाओं से है जिसमें उनके निकट भविष्य में घटने का पता चल सकें। ऐसे वाक्य जिनके अंत में गा, गे, गी का उपयोग किया गया हो भविष्य काल के वाक्य होते हैं। 

उदाहरण के तौर पर: हम सब आने वाले दशहरे पर मेले में घूमने जाएंगे, हम सब कल बाजार जाएंगे, अध्यापिका परसों हमारा परिणाम घोषित करेगी। इस वाक्य से क्रिया के ऐसे रूप का पता चल रहा है जो भविष्य में घटित होने वाला है। भविष्य काल को भी आगे तीन भागों में विभाजित किया गया है।

  • हेतुहेतुमद्भविष्य भविष्य काल
  • सामान्य भविष्य काल
  • संभाव्य भविष्य काल

निष्कर्ष – (Conclusion)

प्रिय पाठकों हम आपसे यह आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा काल के बारे में लिखा गया यह लेख अवश्य पसंद आया होगा और आपको काल से संबंधित अपने सभी प्रश्नों के उत्तर भी मिल गए होंगे।

यहां पर हमने आपको काल क्या है, काल के कितने प्रकार हैं और उन्हें आगे कितने भागों में विभाजित किया गया है के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। यदि आप अपने सुझाव हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो कृपया कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.